
कोरोना (Coronavirus) मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए भारतीय रेल ने बीस हजार कोचों की तैयारी कर ली है। इन कोच में 3.20 लाख बेड तैयार होंगे‚ जो कि कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन या कोरन्टाइन में रखने के लिए रेलवे ने जोन वार कोच को बेड में बदलने का योजना बनाई है। अभी तक केवल पांच हजार कोच ऐसे तैयार किए गए हैं‚ लेकिन जब सारे कोच तैयार हो जाएंगे तो रेलवे के कोचों में तीन लाख बीस हजार कोरोना (Coronavirus) संक्रमित लोग आइसोलेशन के लिए रह सकेंगे।
रेलवे बोर्ड ने अपनी पूरी योजना का खुलासा किया है। जिसमें बीस हजार कोचों को आइसोलेशन बेड में बदलने के लिए जोनवार आंकड़ा पेश किया। अभी तक पांच हजार कोच तैयार किए जा रहे हैं‚ जिनमें अस्सी हजार बेड होंगे।
पढ़ें- अब महज कुछ घंटों में हो सकेगा कोरोना की जांच, बनारस की इस महिला ने बनाई टेस्ट-किट
रेल मंत्रालय के अनुसार एक कोच में 16 बेड आइसोलेशन के लिए होंगे। नॉन एसी आईसीएफ स्लीपक के एक कोच में 16 बेड बनाए जाएंगे। इनमें बाल्टी‚ मग‚ साबुन‚ वॉशबेसिन आदि की व्यवस्था होगा।
रेलवे वाइज आइसोलेशन बेड़ तैयार करने का लक्ष्य |
|
जोन | परिवर्तित कोच संख्या |
मध्य रेलवे | 482 |
पूर्व रेलवे | 338 |
पूर्व–मध्य रेलवे | 208 |
पूर्व तटीय रेलवे | 261 |
उत्तर रेलवे | 370 |
उत्तर–मध्य रेलवे | 290 |
पूर्वोत्तर रेलवे | 216 |
सीमंत रेलवे | 315 |
उत्तर–पश्चिम रेलवे | 266 |
दक्षिण रेलवे | 473 |
दक्षिण–मध्य रेलवे | 486 |
दक्षिण–पूर्व रेलवे | 329 |
दक्षिण–पूर्व–मध्य रेलवे | 111 |
Indian Railways ready to modify its 20000 coaches as isolation wards, which can accommodate upto 3.2 lac beds.
Initially 5000 coaches being prepared to accommodate upto 80000 beds.
Coaches being modified in different zones.#IndiaFightsCorona https://t.co/OGLA7Z8BXG pic.twitter.com/PPDQRYiKJ9
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 31, 2020
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App