भारतीय वायुसेना की ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा, आज मिलेंगे 3 राफेल लड़ाकू विमान

आज 3 राफेल (Rafale) विमान भारत पहुंचेंगे। विमानों की ये खेप फ्रांस से सीधे अंबाला एयरबेस पर लैंड करेगी। इनके आने से भारतीय वायुसेना ज्यादा ताकतवर बन जाएगी।

Rafale

राफेल विमान (फाइल फोटो)

राफेल (Rafale) विमान बॉरडॉक्स में मेरिग्नाक एयरबेस से 31 मार्च की सुबह सात बजे उड़ान भरेंगे और बुधवार शाम करीब 7 बजे के करीब अंबाला में लैंड करेंगे। इसके अलावा 9 और राफेल विमान अप्रैल में भारत आएंगे।

नई दिल्ली: चीन और पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रहा है। भारत सरकार अपनी तीनों सेनाओं को ताकतवर बनाने में जुटी है।

इसी कड़ी में आज 3 राफेल (Rafale) विमान भारत पहुंचेंगे। विमानों की ये खेप फ्रांस से सीधे अंबाला एयरबेस पर लैंड करेगी। इन तीनों राफेल के आने से भारतीय वायुसेना ज्यादा ताकतवर बन जाएगी।

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में इनामी नक्सली पिंटू राणा का करीबी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, राफेल विमान आज शाम तक अंबाला पहुंचेंगे। फ्रांस से ये बिना रुके भारत पहुंचेंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आसमान में ही उड़ान के दौरान ही तीनों विमानों में ईंधन (एयर टू एयर रिफ्यूलिंग) भरा जाएगा। 

राफेल (Rafale) विमान बॉरडॉक्स में मेरिग्नाक एयरबेस से 31 मार्च की सुबह सात बजे उड़ान भरेंगे और बुधवार शाम करीब 7 बजे के करीब अंबाला में लैंड करेंगे। इसके अलावा 9 और राफेल विमान अप्रैल में भारत आएंगे।

बता दें कि भारत ने फ्रांस सरकार के साथ सितंबर, 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया था। ये सौदा 59,000 करोड़ रुपए का हुआ था। 5 राफेल विमान पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। ये विमान 28 जुलाई 2020 को भारत को मिल गए थे। राफेल खतरनाक हथियारों और सेंसर से लैस एक आधुनिक लड़ाकू विमान है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें