भारत-चीन तनाव के बीच भारतीय सेना ने दिखाई उदारता, बॉर्डर पर भटके जानवरों को चीन को लौटाया

India China StandOff: भारत ने एक उदार कदम उठाया है। भारत ने चीन से भटककर भारत की सीमा में दाखिल होने वाले मवेशियों को चीन को वापस लौटा दिया है।

India China Stand Off

भारत-चीन (India China StandOff) सीमा पर बीते 100 दिनों से तनाव चल रहा है। ऐसे में मॉस्को में पहली बार दोनों देशों के विदेश मंत्री बात करेंगे।

भारत और चीन (India China StandOff) के बीच लद्दाख में तनाव जारी है। दोनों ओर से सीमा पर भारी संख्या में सेना और हथियारों की तैनाती की गई है। ऐसे सेंसटिव माहौल में भारत ने एक उदार कदम उठाया है।

भारत ने चीन से भटककर भारत की सीमा में दाखिल होने वाले मवेशियों को चीन को वापस लौटा दिया है। भारत के इस कदम का चीन के सैनिकों ने भी सम्मान किया है और भारत को धन्यवाद दिया है।

भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘भारतीय सेना के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में 31 अगस्त को चीनी नागरिकों के 13 याक और चार बछड़ों को चीन के अधिकारियों को सौंप दिया है। मवेशी रास्ता भटक गए थे। चीनी अधिकारियों ने इसके लिए हमें धन्यवाद किया।’

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना ने पहली बार चीन के लिए ये उदारता नहीं दिखाई है, इससे पहले उत्तरी सिक्किम में 17500 फीट की ऊंचाई पर कुछ चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। उनके पास राशन खत्म हो चुका था और ठंड की वजह से उनकी हालत खराब थी। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों ने उनकी मदद की और उनकी जान बचाई।

बता दें कि भारत-चीन (India China StandOff) सीमा पर बीते 100 दिनों से तनाव चल रहा है। ऐसे में मॉस्को में पहली बार दोनों देशों के विदेश मंत्री बात करेंगे। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के मौके पर दुनियाभर की निगाहें इस ओर हैं कि भारत और चीन के विदेश मंत्री के बीच क्या बात होती है।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव कम होगा और स्थिति सामान्य हो सकेगी।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें