भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पछाड़ा, महज 9 दिनों में ही 16 लाख लोगों को लगा वैक्सीन

शुरुआती छह दिनों में ही दस लाख लोगों को वैक्सीन (Covid Vaccine) लगे। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है

Covid Vaccine

सांकेतिक तस्वीर।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान शुरू होने के बाद से अब तक करीब सोलह लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुके हैं। शुरुआती छह दिनों में ही दस लाख लोगों को वैक्सीन (Covid Vaccine) लगे। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत-चीन विवाद: 15 घंटे चली बैठक में ड्रैगन से भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा दो टूक, ‘अपने सैन्य साजो-सामान के साथ पीछे हटो चीन’

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम 7.30 बजे तक करीब 16,13,667 लोगों को वैक्सीन लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में 3,512 सेंटरों पर करीब दो लाख लोगों को वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाया गया है। वहीं अभियान के नौवें दिन रविवार को शाम 7.30 बजे तक पांच राज्यों में 693 सेंटरों पर 31,466 लोगों को वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में ‘जांच–संपर्क का पता–इलाज की रणनीति’ सफल रही है और देश में नए मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। देश में अभी 1,84,408 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 15,948 मरीज कोरोना मुक्त हुए जिसके बाद इलाज कर रहे मरीजों की संख्या में इस अवधि में सीधे तौर पर 1,254 मरीजों की कमी हुई। कोरोना वायरस का इलाज कर रहे मरीजों में से 75 फीसदी मरीज केवल केरल‚ महाराष्ट्र‚ कर्नाटक‚ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें