चीन की नापाक साजिश का खुलासा, हिंद महासागर में कर रहा घुसपैठ, जासूसी जहाजों से निकाल रहा जानकारी

खबर मिली है कि जिस समय ये जहाज जासूसी में लगा होता है, उस समय चीन (China) अपने निगरानी उपकरणों को बंद कर देता है। इंडोनेशिया ने 11 जनवरी को उसे पकड़ा था।

China

फाइल फोटो।

चीन (China) की इस करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसे इंडोनेशिया ने पकड़ा। दरअसल उस समय चीन का सर्वे जहाज इंडोनेशिया की जलसीमा पर था।

नई दिल्ली: भारत और चीन (China) के बीच गतिरोध जारी है। इस बीच चीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, चीन (China) की नजर हिंद महासागर पर है, और वह बीते 2 साल से अपने खुफिया सर्वे जहाज से जासूसी कर रहा है।

खबर मिली है कि जिस समय ये जहाज जासूसी में लगा होता है, उस समय वह अपने निगरानी उपकरणों को बंद कर देता है। चीन ऐसा इसलिए करता है, जिससे वह किसी देश की नजर में ना आए।

लखनऊ में दहाड़े रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों को धूल चटाकर भारतीय सैनिकों ने देश का मान बढ़ाया

लेकिन चीन की इस करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसे इंडोनेशिया ने पकड़ा। दरअसल उस समय चीन का सर्वे जहाज इंडोनेशिया की जलसीमा पर था।

इससे पहले चीन के पानी के अंदर चलने वाला एक जासूसी ड्रोन इंडोनेशिया की सीमा के पास पाया गया था। इस जासूसी विमान का नाम शियांग यांग होंग 03 है। इसे इंडोनेशिया के कोस्‍ट गार्ड ने 11 जनवरी को सुंडा स्‍ट्रेट के पास पकड़ा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें