छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों की टेक्निकल टीम का सदस्य गिरफ्तार, कर रहा था पुलिस की रेकी

जिले के कोंटा थाना में पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सली संगठन (Naxal Organization) के टेक्निकल टीम के सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) माड़वी हिड़मा की निशानदेही पर 8 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया है। 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले में नक्सलियों (Naxalites) के टेक्निकल टीम के एक सदस्य को पुलिस (Police) ने दबोच लिया। जिले के कोंटा थाना में पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सली संगठन (Naxal Organization) के टेक्निकल टीम के सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) माड़वी हिड़मा की निशानदेही पर 8 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया है।  जानकारी के मुताबिक, नक्सली की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर कोंटा पुलिस की टीम बस स्टैंड की ओर रवाना हुई था। वहां एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बनना चाहती थी डॉक्टर, नक्सलियों ने जबरन संगठन में किया भर्ती; नक्सली दंपत्ति ने सरेंडर कर सुनाई आपबीती

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम माड़वी हिड़मा बताया। उसने कबूल किया कि वह पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए कोंटा से भेजी-एलारमड़गू मार्ग पर आने-जाने वाले पुलिस के जवानों की रेकी कर रहा था। उसने यह भी बताया कि वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन की बटालियन में टेक्निकल टीम के सदस्य के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) माड़वी हिड़मा 18 फरवरी, 2018 को भेजी थाना के एलारमड़गू तालाब के पास रोड निर्माण कार्य में लगे 10 वाहनों में आगजनी और एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था।

ये भी देखें-

इसके अलावा, यह गिरफ्तार 13 मार्च, 2018 को किस्टाराम थाने के कांसाराम नाला के पास एन्टी लैंड माइंस वाहन को विस्फोट कर पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में भी शामिल था। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे और 2 जवान घायल हुए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें