सांकेतिक तस्वीर।
नक्सली (Naxalites) , जवान सोमडु के DRG में भर्ती होने से नाराज थे। बीजापुर में बीते 4 दिनों में यह चौथी हत्या है। इस वजह से इलाके में दहशत का माहौल है।
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है, लेकिन फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नक्सल प्रभावित बीजापुर का है।
बीजापुर में नक्सलियों (Naxalites) ने एक DRG जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। ये जवान पहले नक्सली संगठन में ही काम करता था लेकिन बाद में सरेंडर करने के बाद वह DRG में भर्ती हो गया था।
घटना जांगला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम की है। इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, DRG जवान का नाम सोमडु उर्फ मल्लेश था और वह कांस्टेबल पद पर तैनात थे। सोमडु किसी काम से अपने गांव आए थे, इसी दौरान जब वह लौट रहे थे, तो शाम करीब 5 बजे नक्सलियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सोमडु ने कुल साल पहले ही पुलिस के सामने सरेंडर किया था, जिसके बाद वह DRG में भर्ती हुआ था। कहा जा रहा है कि नक्सली, सोमडु के DRG में भर्ती होने से नाराज थे। बीजापुर में बीते 4 दिनों में यह चौथी हत्या है। इस वजह से इलाके में दहशत का माहौल है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App