छत्तीसगढ़: सर्चिंग के दौरान BSF के जवानों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी सफलता हाथ लगी। सर्चिंग के दौरान BSF के जवानों ने जंगल से तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया।

BSF

सर्चिंग के दौरान BSF के जवानों ने जंगल से तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी सफलता हाथ लगी। सर्चिंग के दौरान BSF के जवानों ने जंगल से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

BSF
गिरफ्तार नक्सली

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 भरमार बंदूक बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के रावघाट थाना इलाके से बीएसएफ (BSF) की पार्टी तलाशी अभियान पर निकली थी। इस बीच जंगल में जवानों को देख 3 लोग भागने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। तीनों लोगों को हिरासत में लेने के बाद जवानों ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें इन तीनों ने नक्सली गतिविधियों में शामिल होने और खुद के नक्सली होने की बात कबूल की।

जिसके बाद BSF जवानों ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों नक्सलियों के नाम राजेंद्र उसेंडी, राकेश उसेंडी और राजूराम हैं। नारायणपुर थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते सीमा सुरक्षा बल के द्वारा नक्सलियों को नारायणपुर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस को नक्सली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। जिसके आधार पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पढ़ें: भाकपा (CPI) माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सली कर सकते हैं हमला, अलर्ट जारी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें