भाकपा (CPI) माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सली कर सकते हैं हमला, अलर्ट जारी

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सलियों ने 50वें गठन दिवस पर कंसॉलिडेशन अभियान चलाने का फैसला किया है।

CPI

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सलियों ने 50वें गठन दिवस पर कंसॉलिडेशन अभियान चलाने का फैसला किया है।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (CPI) माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सलियों ने 50वें गठन दिवस पर कंसॉलिडेशन अभियान चलाने का फैसला किया है। खुफिया विभाग ने इसकी सूचना मिलने के बाद झारखंड के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी कर दिया है।

CPI
CPI माओवादी केंद्रीय कमेटी के नक्सली कर सकते हैं हमला

जानकारी के अनुसार, CPI के नक्सलियों द्वारा यह अभियान 8 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान नक्सली संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। बताया गया कि नक्सली पुलिस बल, सरकारी प्रतिष्ठानों और रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसलिए सुरक्षा बलों के लिए जरूरी है कि वह अपनी गतिविधियों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। यह भी निर्देश है कि किसी भी परिस्थिति में जवान नक्सल अभियान के दौरान लूज मूवमेंट नहीं करें। फिलहाल पुलिस विभाग भी अपने स्तर से स्थिति की समीक्षा करने में जुट गया है।

इससे पहले नक्सलियों ने 21 से 27 सितंबर तक शहीद सप्ताह मनाया था। इस दौरान नक्सलियों ने कुछ जगहों पर पोस्टर चिपकाए थे, जिसके बाद भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस नक्सलियों से निपटने के लिए प्लानिंग कर रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जाएगा। नक्सली गतिविधियों को लेकर खुफिया विभाग लगातार जानकारी जुटा रहा है। झारखंड की सीमा से सटे ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड-बिहार की सीमा से सटे इलाकों में अभियान शुरू होगा। इसमें सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान लगाए जाएंगे।

राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों के जिन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के बारे में खुफिया विभाग से सूचना मिली है, उसका सत्यापन करने के साथ-साथ नक्सली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। नक्सली अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सकें, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खूंटी, सिमडेगा, गुमला सहित दूसरे इलाकों में पीएलएफआइ के उग्रवादियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। खास तौर पर इनामी नक्सलियों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

पढ़ें: बॉलीवुड का ये बाजीगर अपने दम पर बना रोमांस का बादशाह

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें