छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 2 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले का है। यहां पुलिस ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

naxalites

नक्सलियों (Naxalites) की पहचान 25 साल के सुखोराम और 22 साल के रमेश पुजारी के रूप में हुई है। ये दोनों नक्सली बाजार से जरूरी चीजें खरीदकर जंगल में नक्सलियों को सप्लाई करते थे।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले का है। यहां पुलिस ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में गश्त के दौरान 2 नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर लगाते दिखे, जिसके बाद जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नक्सलियों (Naxalites) की पहचान 25 साल के सुखोराम और 22 साल के रमेश पुजारी के रूप में हुई है। ये दोनों नक्सली बाजार से जरूरी चीजें खरीदकर जंगल में नक्सलियों को सप्लाई करते थे।

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, 3 जवान शहीद

इसके अलावा नक्सली संगठन के प्रचार प्रसार का जिम्मा भी इन्हीं दोनों पर था। ये दोनों नक्सली पर्चे, पोस्टर और बैनर लगाने के मामलों में भी शामिल थे।

बता दें कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई नक्सली ढेर हो चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें