Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, 3 जवान शहीद

झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जिले के टोकलो थाना के लांजी जंगल में 4 मार्च को आईईडी बम धमाका (IED Bomb Blast) हो गया।

IED Bomb

सांकेतिक तस्वीर।

यह धमाका (IED Bomb Blast) आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस (Jharkhand Jaguar of State Police) के थे।

झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जिले के टोकलो थाना के लांजी जंगल में 4 मार्च को आईईडी बम धमाका (IED Bomb Blast) हो गया।

इस धमाके में 3 जवान शहीद हो गए थे जबकि दो घायल हैं। धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस (Jharkhand Jaguar of State Police) के थे।

यूपी: ताजमहल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पर्यटकों को बाहर निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार पंडित, जिला गोड्डा, कॉन्स्टेबल हरद्वार शाह, पलामू एवं कॉन्स्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा के रहने वाले थे। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। घायल जवानो में कॉन्स्टेबल दीप तोपनो, खूंटी और निक्कू उरांव, लातेहार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की सुबह भी जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को ब्लास्ट कर दिया।

ये भी देखें-

इस विस्फोट में झारखंड जगुआर के 2 जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि घटना के कुछ देर बाद झारखंड जगुआर के घायल एक और जवान ने दम तोड़ दिया। आईईडी विस्फोट की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय चाईबासा से सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें