छत्तीसगढ़: बीजापुर में जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहे हैं शामिल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला बीजापुर का है। यहां सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

नक्सलियों (Naxalites) में जनताना सरकार अध्यक्ष भी शामिल है। इन नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है और ये IED ब्लास्ट और मुठभेड़ में भी शामिल रहे हैं।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला बीजापुर का है। यहां सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

नक्सलियों (Naxalites) में जनताना सरकार अध्यक्ष भी शामिल है। इन नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है और ये IED ब्लास्ट और मुठभेड़ में भी शामिल रहे हैं।

पैंगोंग से डिसएंगेजमेंट के बाद अपने सैनिकों को रुतोग इलाके में बसा रहा चीन, भविष्य में इस्तेमाल कर सकता है यह बेस

नक्सलियों से नक्सली साहित्य, पर्चे और रेडियो सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट कार्रवाई में ये सफलता मिली है।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत अब तक कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। यही वजह है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों के खिलाफ साजिश रचते रहते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें