बिहार: मुंगेर से पुलिस ने असलहों के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम बनाई गई।

munger, bihar, naxal, naxali arrested, sirf sach, sirfsach.in, मुंगेर, बिहार, नक्सली, नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार, सिर्फ सच

बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने न्यू पैसरा गांव की पहाड़ी पर छापेमारी कर खूंखार नक्सली गोरेलाल नैया को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली के पास से एक दोनाली बंदूक और 16 कारतूस के अलावा 21 नक्सली पर्चे बरामद हुए हैं। नक्सलियों के साथ-साथ आतंकी भी राज्य में पांव पसारने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले, राज्य के गया जिले के मानपुर थानाक्षेत्र के पठान टोली बुनियादगंज से दो कुख्यात आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन संदिग्ध आतंकवादियों में से एक का नाम तौफीक रजा और दूसरे का नाम एजाज अहमद बताया जाता है। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने दोनों को गया से दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, फिर एसटीएफ की टीम उसे लेकर बंगाल चली गई।

ये दोनों संदिग्ध आतंकी अपना नाम बदलकर गया के बुनियाद गंज थाना क्षेत्र में रह रहे थे। ये दोनों वीर भूमि परोई थाना अविनाश पुर के रहने वाले हैं। दोनों संदिग्ध बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। दोनों संदिग्धों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। तौफीक रजा जहानाबाद के फेमस टेलर वाले मकान में रहता था। बाद में दोनों संदिग्ध अपना नाम बदलकर अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ गया में रह रहे थे। इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के शहर में होने की भनक मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।

पढ़ें: कुख्यात नक्सली मिथिलेश सिंह ने अपने गिरोह के साथ मचाया तांडव, 150 राउंड की फायरिंग

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें