भारतीय नौसेना की ताकत में जबरदस्त बढ़ोतरी, मिली तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज

भारतीय नौसेना की ताकत में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। भारतीय नौसेना के बेड़े में तीसरे स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज को शामिल किया जा रहा है।

Indian Navy

प्रतिकात्मक तस्वीर

इस पनडुब्बी के मिलने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) समंदर की चुनौती से आसानी से निपट सकेगी और दुश्मन देशों का मनोबल भी कमजोर होगा।

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ताकत में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। भारतीय नौसेना के बेड़े में तीसरे स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज को शामिल किया जा रहा है। ऐसा होने से भारतीय नौसेना अरब सागर से लेकर हिंद महासागर तक बेहद ताकतवर बन जाएगी।

ये पनडुब्बी मेक इन इंडिया के तहत बनकर तैयार हुई है और इसे जल्द कमीशन किया जाएगा। इससे पहले 2 P75 स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज को नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया गया था।\

बिहार का मोस्टवांटेड नक्सली तीन दशक बाद STF के हत्थे चढ़ा, IED बनाने का महारथी

बता दें कि इस पनडुब्बी के मिलने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) समंदर की चुनौती से आसानी से निपट सकेगी और दुश्मन देशों का मनोबल भी कमजोर होगा।

इस पनडुब्बी को मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड कंपनी ने फ्रांसीसी कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप के साथ मिलकर बनाया है। समझौते के तहत ऐसी 6 पनडुब्बियां बनाई जाएंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के अधिकारियों का मानना है कि आईएनएस करंज का निशाना बेहद सटीक है और ये दुश्मनों के हर खतरे से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें