LAC पर पैगॉन्ग झील इलाके में -30 डिग्री तक गिरा पारा, चीनी सेना हटी पीछे; भारतीय जांबाज अब भी तैनात

लद्दाख में LAC पर तापमान लगातार गिर रहा है। फिलहाल यहां पारा -30 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालात ये हैं कि पैगॉन्ग झील (Pangong Lake) का पानी भी ठंड में जमकर बर्फ बनने लगा है। हाड़ कंपाती ठंड से परेशान होकर चीन के सैनिक LAC पर पीछे हट गए हैं।

Pangong Lake

पर्यटकों के लिए भी अच्छी खबर आई है। पर्यटक अब यहां विशेष पास लेकर आ सकते हैं। यहां पर्यटक पैगॉन्ग झील (Pangong Lake) देखने आते हैं।

लद्दाख में LAC पर तापमान लगातार गिर रहा है। फिलहाल यहां पारा -30 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालात ये हैं कि पैगॉन्ग झील (Pangong Lake) का पानी भी ठंड में जमकर बर्फ बनने लगा है। हाड़ कंपाती ठंड से परेशान होकर चीन के सैनिक LAC पर पीछे हट गए हैं। वहीं, भारत के जवान अब भी सरहद पर डटे हुए हैं।

भयंकर ठंड में चीन को पस्त होकर अपने 10 हजार सैनिकों को पीछे हटाना पड़ा। वहीं, भारतीय जांबाज सीमा की हिफाजत के लिए मोर्चे पर तैनात हैं। बता दें कि लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों पर जनवरी के महीने में तापमान -50 डिग्री तक गिरता है। दिन के समय -10 डिग्री से -20 डिग्री तक होता है, वहीं रात के वक्त यहां पारा -30 से -50 डिग्री तक गिर जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने देश को दिया सुरक्षा का भरोसा, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया ये बयान

इस कड़ाके की ठंड में जवानों की मुस्तैदी की वजह से अब एलएसी तक जाने की पाबंदी भी हटा दी गई है। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए भी अच्छी खबर आई है। पर्यटक अब यहां विशेष पास लेकर आ सकते हैं। यहां पर्यटक पैगॉन्ग झील (Pangong Lake) देखने आते हैं। बता दें कि यहां की अर्थव्यवस्था भी काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है।

LAC पर जारी तनाव की वजह से बीते करीब एक साल से पर्यटन बाधित था। तनाव बढ़ने के बाद से आशंका जताई जा रही थी कि कहीं पैगॉन्ग झील (Pangong Lake) का इलाका सैलानियों के लिए बंद न कर दिया जाए। हालांकि, अब वहां जाने की पाबंदी हटा दी गई है। बता दें कि पर्यटक पैगॉन्ग का एक तिहाई हिस्सा भारत के अधीन है।

ये भी देखें-

इसी से लगा हुआ LAC है। गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से पैगॉन्ग का इलाका बंद कर दिया गया था, जो 8 महीने बाद खुला है। LAC पर तनाव थोड़ा कम जरूर हुआ है, पर खत्म नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, पर अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें