कोरोना के खिलाफ जंग में प्रियंका चोपड़ा कर रहीं देश की मदद, पति निक के साथ मिलकर जुटाए 22 करोड़

देश में कोरोना (Coronavirus) महामारी से हालात बुरे हैं। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

कोरोना (Covid-19) से लड़ने के लिए बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मिलकर फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

देश में कोरोना (Coronavirus) महामारी से हालात बुरे हैं। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मिलकर फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका और निक ने ‘गिव इंडिया’ के नाम से ये रकम जुटाई है, जिससे देश को कोरोना महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। अब इस रकम के इकट्ठा होने के बाद इसके इस्तेमाल का भी वक्त आ गया है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने ‘गिव इंडिया’ के सीईओ से बातचीत में कहा है कि ये देखना चाहिए कि इन रुपयों का इस्तेमाल कहां करना है।

कोरोना मरीजों को स्ट्रेस से उबारने में ITBP के जवान कर रहे मदद, देखें PHOTOS

प्रियंका ने लिखा, “अतुल सतीजा ‘गिव इंडिया’ के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन जगहों पर भी चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर ‘टुगेदर फॉर इंडिया’ में जुटाए गए धन की सबसे अधिक जरूरत है। बता दें कि इस राशि का इस्तेमाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।”

फंड रेजिंग के दौरान लोगों से मदद मिलने पर भी प्रियंका ने आभार जताया था। उन्होंने कहा, “इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भारत की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “मेरे देश की स्थिति गंभीर है। मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है। अमेरिका ने 550 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि, इतने की जरूरत नहीं है’।

ये भी देखें-

उन्होंने भारत की स्थिति से अवगत कराते हुए लिखा था, “भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।”

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें