झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली प्रशांत मांझी की गिरफ्तारी में था पत्नी का हाथ, ये है वजह

नक्सली प्रशांत मांझी की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी प्रभा के हाथ होने की बात सामने आई है। वह, किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने की वजह से नाराज थी।

नक्सली प्रशांत मांझी और उसकी पत्नी प्रभा

पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रशांत मांझी (Prashant Manjhi) और प्रभा की निशानदेही पर सुधीर किस्कू को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, इन्हीं नक्सलियों की निशानदेही पर रविवार को पीरटांड़ और मधुबन के पारसनाथ पहाड़ के तराई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गिरीडीह: नक्सलियों के खिलाफ झारखंड में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला ये है कि पीरटांड़ से नक्सली प्रशांत मांझी (Prashant Manjhi) की गिरफ्तारी के पीछे उसकी नक्सली पत्नी प्रभा के हाथ होने की बात सामने आई है। खबर है कि नक्सली प्रभा, प्रशांत के किसी दूसरी महिला कैडर के साथ अवैध संबंध होने की वजह से नाराज थी।

बता दें कि 2 सालों बाद पीरटांड़ इलाके में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले इसी पीरटांड़ के अकबकीटांड से पूर्व एसपी सुरेंद्र झा की लीडरशिप में एक साथ 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

2 साल पहले जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, उसमें 40 लाख का इनामी चर्लिश सोरेन, 20 लाख का इनामी सुनील हासदा समेत कई हार्डकोर नक्सली थे।

वहीं 2 साल बाद एक बार फिर नक्सलियों के सेफ जोन में नक्सल ऑपरेशन चलाकर एक साथ 5 नक्सलियों को पुलिस ने राज्य के 2 जिलों से दबोचा।

इसमें संथाल परगना के दुमका से सुधीर किस्कू उर्फ सुलेमान अंसारी और गिरिडीह के पीरटांड़ के इलाके से 10-10 लाख के 2 नक्सली प्रशांत मांझी और उसकी पत्नी प्रभा दी उर्फ जया मुर्मू समेत अन्य नक्सली शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रशांत मांझी (Prashant Manjhi) और प्रभा की निशानदेही पर सुधीर किस्कू को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, इन्हीं नक्सलियों की निशानदेही पर रविवार को पीरटांड़ और मधुबन के पारसनाथ पहाड़ के तराई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान मंजूर अहमद और मनोज कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जवान मनोज कुमार बाइक चलाते हुए पहाड़ चढ़ रहे थे। जबकि घायल जवान मंजूर अहमद भी बाइक पर साथ में मौजूद थे।

इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक स्लिप हो गई और वह घायल हो गए। जवान मंजूर अहमद को ज्यादा चोट लगी है, वहीं मनोज कुमार को मामूली चोट आई।

भारत के खिलाफ ISI का नया हथियार है अल–उमर–मुजाहिदीन, भारत के प्रमुख शहरों में बड़े आतंकी हमले की योजना

सीआरपीएफ के कई जवान घायल जवानों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। इधर प्रशांत मांझी, प्रभा दी उर्फ जया मुर्मू समेत एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के आरोपी माओवादी सुधीर किस्कू को मधुबन के कल्याण निकेतन के सीआरपीएफ कैम्प में रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रशांत मांझी से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। इस दौरान प्रशांत मांझी ने संगठन को लेकर कुछ राज उगले हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सख्ती से पूछताछ के बाद भी प्रशांत मुंह खोलना नहीं चाह रहा है।

सूत्रों का ये भी कहना है कि प्रशांत मांझी की गिरफ्तारी में उसकी नक्सली पत्नी प्रभा दी उर्फ जया मुर्मू का हाथ है। इसके पीछे प्रशांत का संगठन की दूसरी महिला कैडर के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। हालही के दिनों में दोनों नक्सली पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे।

इसी बात को लेकर प्रशांत अपनी पत्नी प्रभा के बुलाने पर पीरटांड़ के गांव पहुंचा हुआ था। जहां पुलिस ने प्रभा के साथ प्रशांत को दबोच लिया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें