झारखंड: पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने महिला की हत्या की, सीने में मारीं गोलियां

ग्रामीणों के मुताबिक, 8 से 10 की संख्या में नक्सली आए हुए थे। उस वक्त महिला घर में थी। नक्सलियों (Naxalites) ने महिला को घर से निकाल कर गोली मार दी।

Naxalites

ग्रामीणों के मुताबिक, 8 से 10 की संख्या में नक्सली (Naxalites) आए हुए थे। उस वक्त महिला घर में थी। नक्सलियों ने महिला को घर से निकाल कर गोली मार दी और जंगल की ओर भाग गए।

झारखंड: चतरा में नक्सलियों (Naxalites) ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला रविवार शाम का है। नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए महिला के सीने में 3-4 गोलियां मारीं। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान दशरथ राणा की पत्नी नागेश्वरी देवी के रूप में हुई है।

वारदात के बाद नक्सलियों ने हाथ से लिखा हुआ पर्चा भी छोड़ा है, इसमें कहा गया है कि पुलिस की मुखबिरी करने वाले लोग होश में आ जाएं, एसपीओ का काम बंद करो, नहीं तो इसी तरह का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

ग्रामीणों के मुताबिक, 8 से 10 की संख्या में नक्सली आए हुए थे। उस वक्त महिला घर में थी। नक्सलियों ने महिला को घर से निकाल कर गोली मार दी और जंगल की ओर भाग गए।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 75 लाख के पार, 24 घंटे में आए 55,722 नए केस

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं टंडवा के एसडीपीओ वचन देव ने घटना को लेकर एक स्पेशल टीम गठित की है, जो इस घटना की जांच करेगी।

इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा माओवादी ने ली है। मृत महिला दैनिक मजदूरी कर अपने घर और परिवार का पालन पोषण करती थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें