छत्तीसगढ़: बस्तर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 लाख के इनामी समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलियों (Naxalites) ने बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सरेंडर किया है। बीजापुर में 8-8 लाख के इनामी नक्सली और पति-पत्नी राजू कारम और सुनीता ने सरेंडर किया।

Naxalites

8-8 लाख के इनामी नक्सली और पति-पत्नी राजू कारम और सुनीता की फोटो

नक्सलियों (Naxalites) ने बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सरेंडर किया है। बीजापुर में 8-8 लाख के इनामी नक्सली और पति-पत्नी राजू कारम और सुनीता ने सरेंडर किया।

बस्तर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला बस्तर का है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 4 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। इन चारों में से 3 नक्सली इनामी हैं।

नक्सलियों (Naxalites) ने बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सरेंडर किया है। बीजापुर में 8-8 लाख के इनामी नक्सली और पति-पत्नी राजू कारम और सुनीता ने सरेंडर किया। राजू कारम नक्सली कमांडर है और उसकी उम्र 24 साल है, वहीं उसकी पत्नी सुनीता की उम्र 21 साल है।

नक्सली राजू कारम और सुनीता उड़ीसा स्टेट कमेटी के अन्तर्गत कालाहांडी-कंधमाल-बोध-नयागढ़ डिविजन और तेलंगाना स्टेट कमेटी में काम करते थे। लेकिन नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर उन्होंने सरेंडर कर दिया।

ओडिशा: केकेबीएन डिवीजन की महिला नक्सली ने किया सरेंडर, बताया संगठन का काला सच

पुलिस ने बताया कि नक्सली राजू साल 2013 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था, जबकि सुनीता साल 2014 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी। ये दोनों नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने पर उन्हें शासन की तरफ से 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है।

इसके अलावा 2 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इसमें एक नक्सली की पहचान जनमिलिशिया कमांडर लखेंद्र कुंजाम (28) के रूप में हुई है और दूसरे की पहचान मिलिशिया सदस्य भीमा मरकाम (27) के रूप में हुई है। नक्सली लखेंद्र कुंजाम एक लाख का इनामी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें