छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

मारे गए नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमल लोचन कश्यप ने की है।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बीजापुर में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं।

नक्सलियों (Naxalites) से मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमल लोचन कश्यप ने की है। ये मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवान गश्त पर थे। अचानक नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

26/11 मुंबई हमले के 12 साल, जिसे याद करके आज भी लोगों का दिल दहल उठता है

इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई और करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान यहां एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जनमिलिशिया कमांडर संतोष पोडियाम के रूप में हुई है। इस नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मारा गया नक्सली एक ASI और एक रेंजर की हत्या में शामिल था। मौके से एक राइफल, पिट्ठू बैग और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई जिला पुलिस बल और DRG के जवानों ने की है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें