छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, 8 लाख की इनामी समेत 2 महिला नक्सली गिरफ्तार

एक नक्सली की पहचान 24 वर्षीय कोरसा मासे उर्फ शांति के रूप में हुई है, उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सली माड़ डिवीजन में कंपनी नंबर एक की सदस्य है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

नक्सली (naxalites) की पहचान 24 वर्षीय कोरसा मासे उर्फ शांति के रूप में हुई है, उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सली माड़ डिवीजन में कंपनी नंबर एक की सदस्य है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला बीजापुर का है। यहां पुलिस ने मंगलवार को 2 महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

इनकी गिरफ्तारी गंगालूर और पामेड़ थाना क्षेत्र से हुई है। इनमें से एक नक्सली की पहचान 24 वर्षीय कोरसा मासे उर्फ शांति के रूप में हुई है, उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सली माड़ डिवीजन में कंपनी नंबर एक की सदस्य है। इसके अलावा एक और महिला को पामेड़ से गिरफ्तार किया गया।

छत्तीसगढ़: बस्तर और दंतेवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

इन नक्सलियों की कई मामलों में पुलिस को तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, पामेड़ थाना क्षेत्र में जिला बल और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की ज्वाइंट टीम सोमवार को गश्त पर निकली थी, तभी दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता कारम (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सुनीता पर एक लाख रुपए का इनाम था। उस पर दिसंबर 2020 में गोलीबारी करने का आरोप है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें