बीजापुर: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक लाख रुपए का था इनाम

बीजापुर में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) मारा गया। नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

Naxalite

बीजापुर में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। इस नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है।

मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मामला बासागुड़ा के जंगलों का है। मिली जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाने से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- भारत-चीन विवाद: पूर्वी लद्दाख में पीएलए सैनिकों के साथ हिंसक झड़पों से दोनों देशों के रिश्तों में आई दरार- विदेश मंत्री

मारे गए नक्सली की पहचान कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा निवासी विकेश हेमला (35) (एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष) के रूप मे हुई है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था।

मारा गया नक्सली कई वारदातों में शामिल था। उसके पास से बंदूक, डेटोनेटर, आईईडी, माओवादी साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें