Jharkhand: साफ हवा के लिए बनेगा प्लान, सेंटर फॉर इनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट को दी गई जिम्मेदारी

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बंधु तिर्की के अल्पसूचित प्रश्न पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज शहर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना विकसित की जाएगी।

Jharkhand

झारखंड (Jharkhand) विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने कहा कि रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज शहर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए प्लान बनाया जाएगा।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget Session) का आज आखिरी दिन है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बंधु तिर्की के अल्पसूचित प्रश्न पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज शहर में हवा को साफ करने के लिए कार्ययोजना विकसित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सेंटर फॉर इनवायरमेंट एंड इनर्जी डवलपमेंट को दी गई है।

विधानसभा में झारखंड (Jharkhand) राज्य के स्थानीय उम्मीदवार के नियोजन विधेयक-2021 पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि कोई अनियमितता न हो, इसलिए बढ़िया फ्रेमवर्क के साथ इसे लागू करेंगे। सीएम ने कहा कि बिल में 22-23 संशोधन है। इसमें संशोधन के लिए बिल प्रवर समिति को भेजा जाएगा।

Coronavirus: भारत में कोरोना के मामलों ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड, आए इतने केस

इसके बाद झारखंड विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक-2021 पर चर्चा हुई। विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक विधानसभा में स्वीकृत हो गया। झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार संशोधन विधेयक-2021 पर चर्चा हुई।

ये भी देखें-

झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकार संशोधन विधेयक-2021 सदन में स्वीकृत हुआ। झारखंड मोटर वाहन प्रारूपण संशोधन विधेयक-2120 सदन में स्वीकृत किया गया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय विधेयक-2021 सदन में स्वीकृत हुआ। इसके अलावा, सदन में 44 गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा हुई।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें