मशहूर एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) 98 साल के हैं। बीते महीने भी वो हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हालांकि उस समय वह रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल आए थे।

Dilip Kumar

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) 98 साल के हैं। बीते महीने भी वो हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हालांकि उस समय उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि वह रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल आए थे।

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। उनकी हालत की मॉनीटरिंग की जा रही है।

बता दें कि दिलीप कुमार (Dilip Kumar) 98 साल के हैं। बीते महीने भी वो हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हालांकि उस समय उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि वह रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल आए थे।

कोरोना की वजह से साल 2020 में दिलीप कुमार के 2 भाई असलम खान और एहसान खान की मौत हो गई थी। कोरोना की वजह से दिलीप कुमार ने अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया था।

श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चानपुरा में 10 किलो का IED मिला

बता दें कि दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था। दिलीप कुमार ने ज्वार भाटा फिल्म से डेब्यू किया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें