दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो को मिला डिस्चार्ज, इस वजह से हुई थीं अस्पताल में भर्ती

गुजरे जमाने की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पिछले दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया था।

Saira Banu

Saira Banu (File Photo)

सायरा बानो (Saira Banu) की हालत देखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। जांच में एक्ट्रेस हार्ट संबंधी समस्या से पीड़ित पाई गई हैं।

गुजरे जमाने की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। उन्हें पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो की हालत देखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था।

जांच में एक्ट्रेस हार्ट संबंधी समस्या से पीड़ित पाई गई हैं। लेकिन, अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि सायरा बानो को लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ था।

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित नारायणपुर की महिलाओं का जज्बा, इस तरह हो रहीं आत्मनिर्भर

अपने पति दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन के बाद से वह सदमे में थी। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि रक्तचाप की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री के एक फैमिली फ्रेंड के मुताबिक, अब उनकी हालत ठीक है और वह अच्छा महसूस कर रही हैं।

77 साल की सायरा बानो को सांस लेने में हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर की समस्या होने के बाद 28 अगस्त को मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में सामने आया था कि उनका लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है। डॉक्टर्स ने पहले उनकी एंजियोग्राफी करने और फिर इलाज करने का फैसला लिया। लेकिन बाद में एंजियोग्राफी से इनकार कर दिया।

ये भी देखें-

इसके आलावा दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो डिप्रेशन से भी जूझ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शौहर दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद से सायरा बानो गुमसुम रहने लगी हैं। वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करतीं और परिवार के सदस्यों से भी दिलीप साहब के बारे में ही बात करती रहती हैं। गौरतलब है कि दो महीने पहले 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें