Unnao Case: तीसरी लड़की को आया होश, बयान में बताया क्या हुआ था उस दिन

यूपी के कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्‍नाव (Unnao) की तीसरी लड़की की तबीयत अब ठीक है। 23 फरवरी को कानपुर से आई महिला मैजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने बयान दर्ज करवाया।

Unnao

उन्‍नाव (Unnao) की असोहा तहसील के बबुरहा गांव की तीन लड़कियों को उनके दो दोस्तों ने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया था।

यूपी के कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्‍नाव (Unnao) की तीसरी लड़की की तबीयत अब ठीक है। 23 फरवरी को कानपुर से आई महिला मैजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने बयान दर्ज करवाया। उन्‍नाव पुलिस ने उसका का बयान दर्ज किया। लड़की ने लगभग वही कहानी बताई, जो पुलिस ने बताई थी। लड़की ने बताया कि उसे सहेलियों समेत जहर दिया गया था और उनके साथ किसी तरह का यौन शोषण नहीं हुआ।

बता दें कि उन्‍नाव (Unnao) की असोहा तहसील के बबुरहा गांव की तीन लड़कियों को उनके दो दोस्तों ने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया था। दो लड़कियों की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरी को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

विदेश मंत्री ने बिना नाम लिये पाक को फिर लगाई लताड़

रीजेंसी अस्पताल में 2 दिन तक वेंटिलेटर पर रखने के बाद तीसरी लड़की की हालत में सुधार दर्ज किया गया था। उसे 23 फरवरी देर शाम होश आ गया। इसके बाद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने उस दिन की पूरा कहानी बताई।

लड़की का कहना है कि 17 फरवरी को दोनों आरोपियों ने उन तीनों को कुछ स्‍नैक्‍स खाने को दिए, जब उन्‍होंने खाने से मना किया तो पानी पीने को दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। जब पुलिस ने लड़की से पूछा कि क्‍या उन लोगों को मारा-पीटा गया यौन शोषण हुआ तो लड़की ने इससे इनकार कर दिया।

बिहार: इस गांव में नक्सली पर्चा मिलने से मचा हड़कंप, 17 लोगों को संगठन में शामिल होने नहीं दिया तो 6 इंच छोटा करने की दी धमकी

लड़की का बयान सीलबंद लिफाफे में उन्नाव पुलिस को भेजा जाएगा। आधिकारिक तौर पर अस्पताल ने लड़की के स्वास्थ्य पर कोई बयान नहीं जारी किया है, लेकिन वह अब पूरी तरह सेहतमंद है।

उन्नाव (Unnao) एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान को दर्ज कर लिया गया है, जिसको आगे विवेचना में शामिल कर लिया गया, अब इसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा के डीआरजी ऑफिस में इनामी महिला नक्सली ने की खुदकुशी, पिछले सप्ताह ही किया था सरेंडर

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में विनय और उसके एक साथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक तरफा प्यार का था। लिस के मुताबिक, विनय एक लड़की से प्रेम करता था, उसने उसके सामने प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उसने ठुकरा दिया।

ये भी देखें-

विनय बेहद नाराज था, इसलिए उसने पानी में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया। हालांकि वो सिर्फ एक ही लड़की को मारना चाहता था, लेकिन पानी तीनों ने पी लिया था, इस वजह से तीनों की हालत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें