बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 27 घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा (Barabanki Road Accident) हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

Barabanki Road Accident

Barabanki Road Accident

बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा (Barabanki Road Accident) देवा इलाके में बाबुरहिया गांव के पास तड़के 4 बजे के करीब हुआ।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा (Barabanki Road Accident) हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के पास 7 अक्टूबर की सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई।

बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 27 घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है।

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि आज से, इन खास नियमों का करें पालन

जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा (Barabanki Road Accident) देवा इलाके में बाबुरहिया गांव के पास तड़के 4 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है। पुलिस के अनुसार, बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है।

बाराबंकी SP यमुना प्रसाद ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। मौके पर JCB बुलाई गई। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया।

उत्तराखंड: देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी सैनिक बन जालसाजी करने वाला ठग गिरफ्तार

कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें-

वहीं, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें