
Today History
आज का इतिहास (Today History): 22 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। पारंपरिक मूल्यों में भरोसा रखने वाले एक ब्राह्मण परिवार में 14 जनवरी, 1905 को पैदा हुई दुर्गा खोटे के साथ विधाता ने कम उम्र में ही क्रूर मजाक किया, क्योंकि उनके पति का युवावस्था में निधन हो गया। उन्हें अपने दो बच्चों की परवरिश के लिए फिल्मों की राह लेनी पड़ी। वह दौर मूक फिल्मों का था और बोलती फिल्मों के लिए प्रयास शुरू हो चुके थे। दुर्गा खोटे (Durga Khote) भले ही विवशतावश इस क्षेत्र में आईं, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही उन मान्यताओं को तोड़ दिया, जिसके तहत सम्मानित परिवार की महिलाएं सिनेमा में अभिनय नहीं कर सकती थीं।
भारत में ड्रोन से हथियार पहुंचा रहा था पाकिस्तान, सुरक्षाबलों ने नाकाम किए मंसूबे
Today History- इतिहास में 22 सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2002 – फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
2007 – ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
Today History- इतिहास में 22 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
1869 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।
1950 – पवन कुमार चामलिंग – भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक।
Today History- इतिहास में 22 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
1539 – नानक देव, गुरु, सिक्खों के पहले गुरु।
1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
1991 – दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2011 – मंसूर अली ख़ान पटौदी, मशहूर भारतीय क्रिकेटर
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App