Today History (18 October): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: करीब 3 दशक तक हिंदी सिनेमा में हर तरह का किरदार निभाने वाला सदाबहार स्टार ओमपुरी अपनी बेबाक बोल के कारण कई बार विवादों में भी रहा। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 को पंजाब के अंबाला में हुआ था।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 18 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। बॉलीवुड के संजीदा एक्टर्स में से एक ओमपुरी (Om Puri) ने अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज के दम पर हिंदी, मराठी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक को अपना मुरीद बनाया। 18 अक्टूबर 1950 को पंजाब के अंबाला में जन्मे ओमपुरी (Om Puri) का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। जब ओमपुरी (Om Puri) 7 साल के थे तो उनके पिता राजेश पुरी जो रेलवे स्टोर में इंचार्ज थे, को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। जब उसके पिता जेल भेजे गए तो रेलवे ने उनको दिया क्वार्टर भी परिवार से खाली करवा लिया। फटेहाली और तंगहाली में ओम के बड़े भाई वेद ने कुली का काम करना शुरू कर दिया और ओम पुरी को चाय की दुकान पर कप प्लेट साफ करना पड़ा। 

छत्तीसगढ़: लाल आतंक के गढ़ में नक्सलियों को खुली चुनौती दे रहे डीजी अशोक जुनेजा, बाइक से पहुंचे पालोडी कैंप

Today History- इतिहास में 18 अक्टूबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1972 – पहले बहुद्देशीय हेलीकॉप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।

1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।

1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।

2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

2004 -म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टो की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।

2007 -कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

2007 -सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

Today History- इतिहास में 18 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1950 – ओम पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1925 – नारायण दत्त तिवारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

1925 – इब्राहिम अल्काजी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।

Today History- इतिहास में 18 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1996 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।

1976 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

1865 – विस्काउंट पामर्स्टन – 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें