Today History (16 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: प्रसून जोशी बचपन से ही प्रकृति, सृष्टि सृजित चीजों एवं प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति आकर्षित रहे। इसलिए लेखन उनके स्वभाव में स्वत: ही प्रवेश कर गया। बचपन में वे खुद की हस्तलिखित पत्रिका भी निकालते थे और इस प्रकार लेखन उनका शौक बना।

Today History

Today History II Happy Birthday Prasoon Joshi

आज का इतिहास (Today History): 16 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  प्रसून जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव में 16 सितम्बर 1968 को हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम श्री देवेन्द्र कुमार जोशी और उनकी माता का नाम श्रीमती सुषमा जोशी है। भारत के एड गुरू कहे जाने वाले प्रसून जोशी के नाम से लोगों के मन में सबसे पहले तारे जमीन के गाने गूंजते हैं। इस फिल्म का गाना ‘अंधेरे से डरता हूं मैं मां’ हर किसी के दिल को छू जाता है। इस गीत के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

पूर्व नेवी अधिकारी के साथ मारपीट: सेना के 600 से ज्यादा रिटायर्ड अधिकारियों ने जारी किया बयान

Today History- इतिहास में 16  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।

1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1908 – ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की गई।

1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।

1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1978 – जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003 – भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।

2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

Today History- इतिहास में 16 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।

1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।

1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।

1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।

1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1901 – एम. एन. कौल – तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।

1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।

 Today History- इतिहास में 16 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।

1681 – जहांआरा – मुग़ल बादशाह शाहजहां और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।

1944 – ज्वालाप्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।

1965 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें