Republic Day 2021: 15 अगस्त और 26 जनवरी को फहराए जाने वाले झंडे में अंतर जानते हैं आप? यहां जानें

Republic Day 2021: देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। इस मौके पर जगह-जगह झंडा फहराया जाता है।

Naxalites

Republic Day 2021: 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) ।  दोनों ही मौकों पर देश में झंडे फहराए जाते हैं।  26 जनवरी और 15 अगस्त को फहराए जाने वाले झंडों के तरीके अलग-अलग हैं।

नई दिल्ली: देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) का कार्यक्रम मनाया जाता है। इस मौके पर जगह-जगह झंडा फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को फहराए जाने वाले झंडों के तरीके अलग-अलग हैं।

15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) ।  दोनों ही मौकों पर देश में झंडे फहराए जाते हैं। 15 अगस्त को देश शहीदों को याद करता है और 26 जनवरी को देश के संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करता है। लेकिन इन दोनों मौकों पर फहराए जाने वाले झंडों में 3 अंतर हैं।

Republic Day 2021: 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस? यहां जानें

पहला अंतर – दिल्ली में विशेष समारोह में 26 जनवरी को देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं, जबकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं।

दूसरा अंतर- 26 जनवरी को राजपथ/इंडिया गेट पर झंडा फहराया जाता है, जबकि 15 अगस्त को लालकिले पर झंडा फहराया जाता है।

तीसरा अंतर – 15 अगस्त को तिरंगे (जो थोड़ा नीचे बंधा होता है) को ऊपर खींचकर फहराया जाता है। इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण कहते हैं। जबकि 26 जनवरी को झंडा पहले ही ऊपर बंधा होता है। इसे वहीं खोलकर फहरा दिया जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें