Rajasthan: संकट में गहलोत सरकार, BTP के 2 विधायकों ने समर्थन वापस लिया

राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बता दें कि BTP के दो विधायक लगातार गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे थे।

Rajasthan

फाइल फोटो।

इस साल की शुरुआत में राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस में बड़ा घमासान हुआ था। सचिन पायलट विधायकों के साथ अलग हो गए थे।

राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बता दें कि BTP के दो विधायक लगातार गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे थे। इस साल की शुरुआत में जब विधानसभा में गहलोत सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था, तब दोनों विधायकों ने अशोक गहलोत का समर्थन किया था।

हालांकि, इन दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब कांग्रेस के पास राज्य में बहुमत है। लेकिन कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी गहलोत सरकार के पास 118 हैं। हालांकि, इनमें से कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 3 खदान मजदूरों को किडनैप किया, तलाश में जुटी पुलिस और CRPF

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य में हुए पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान हुआ है। BTP के विधायकों ने आरोप लगाया था कि चुनावों में कांग्रेस ने उसका साथ नहीं दिया और धोखा किया। पंचायत चुनाव में 1833 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 1713 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा जिला प्रमुख के चुनावों में भी बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से काफी बेहतर था।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस में बड़ा घमासान हुआ था। सचिन पायलट विधायकों के साथ अलग हो गए थे। काफी लंबे वक्त तक चले सियासी ड्रामे के बाद सचिन पायलट माने और वापस आए। लेकिन तब से अबतक सचिन पायलट को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है।

ये भी देखें-

बीते दिनों खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने आशंका जताई थी कि राज्य में फिर एक बार सरकार गिराने की हलचल शुरू हो गई है। अशोक गहलोत ने ये दावा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया था। अशोक गहलोत के मुताबिक, बीजेपी फिर राजस्थान और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें