पत्‍थलगड़ी आंदोलन की मास्टर माइंड बबीता कच्छप समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, झारखंड के बाद गुजरात में भी थी माहौल बिगाड़ने की साजिश

Pathalgadi आंदोलन की मास्टर माइंड Belosa Babita Kachhap को गुजरात ATS ने धर दबोचा। दो अन्य नक्सली भी गिरफ्तार। बबीता के खिलाफ दर्ज हैं कई संगीन मामले।

Pathalgadi Master Mind, Babita Kachhap

Pathalgadi आंदोलन की मास्टर माइंड बबीता कच्छप गिरफ्तार। फोटो स्रोत- Facebook

पत्थलगड़ी के विजय कुजूर जैसे कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार खूंटी पुलिस बबीता की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बबीता झारखंड से भाग कर गुजरात पहुंच गई थी।

Pathalgadi Master Mind Babita Kachhap Arrested: गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पत्‍थलगड़ी आंदोलन (Pathalgadi Movement) की मुख्य मास्टर माइंड बबीता कच्‍छप समेत तीन लोगों को गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इन तीनों को काफी लंबे वक्त से ढूंढ रही थी।

गुजरात एटीएस ने गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर से सामू औरेया, बिरसा औरेया और बबीता कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। रांची-खूंटी के आसपास के इलाकों में हुई घटनाओं में बबीता मुख्य मास्टर माइंड थी। बबीता कच्छप के ऊपर असंवैधानिक वारदातों समेत देशद्रोह के कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार सामू औरेया और बिरसा औरेया दोनों बबीता के भाई हैं। पुलिस वाहनों को बंधक बनाने, असंवैधानिक बैंक खोलने और पूर्व सांसद के गार्ड को अगवा करने में भी बबीता का हाथ रहा है। गिरफ्तार तीनों अपराधी झारखण्ड के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: ‘लोन वर्राटू’ अभियान का असर, दंतेवाड़ा में 11 नक्सलियों ने छोड़ा नक्सलवाद का रास्ता

पत्थलगड़ी के विजय कुजूर जैसे कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार खूंटी पुलिस बबीता की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बबीता झारखंड से भाग कर गुजरात पहुंच गई थी। गुजरात में भी वह स्थानीय लोगों को प्रशासन के खिलाफ भड़काने के मामले में गिरफ्तार की गई है। जल्द ही अब झारखंड पुलिस उसे गुजरात से रांची लाकर पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि खूंटी के आसपास के इलाकों में पत्थलगड़ी के दौरान यूसुफ पूर्ति के साथ बबीता कच्छप पत्थलगड़ी की मुख्य मास्टर माइंड थी। बबीता की गिरफ्तारी के बाद संगठन के अब बड़े नेताओं में यूसुफ पूर्ति ही बचा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वो भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें:

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें