Nobel Prize 2020: इन 2 वैज्ञानिकों को मिला कैमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार, यहां जानें नाम

केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) का ऐलान कर दिया गया है।

Nobel Prize in Chemistry

दोनों वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए इस पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) से नवाजा गया है। ‘स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने बुधवार को स्टॉकहोम में विजेताओं के नाम की घोषणा की।

केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) का ऐलान कर दिया गया है। इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को ये पुरस्कार दिया गया है।

इन दोनों वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए इस पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) से नवाजा गया है। ‘स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने बुधवार को स्टॉकहोम में विजेताओं के नाम की घोषणा की।

बता दें कि बीते साल लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों- जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद: अजीत डोभाल के मोर्चा संभालते ही गलवान से चुपचाप पीछे लौटी ड्रैगन की सेना

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

बता दें कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उन्हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें