Nobel Prize In Economics: पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को मिला इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize In Economics: 2020 इकोनॉमिक्स का नोबेल पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया है। उन्हें 10 मिलियन अमेरिकन डॉलर दिए जाएंगे।

Nobel Prize In Economics

Nobel Prize In Economics: स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर ये पुरस्कार दिया जाता है। उनकी पांचवी पुण्यतिथि के बाद से हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में नोबेल प्राइज (Nobel Prize In Economics) की घोषणा कर दी गई है। 2020 इकोनॉमिक्स का नोबेल पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया है। ऑक्शन थ्योरी में सुधार और ऑक्शन करने के नए आविष्कार के लिए उन्हें ये पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार के तहत उन्हें 10 मिलियन अमेरिकन डॉलर दिए जाएंगे।

क्या है नोबेल पुरस्कार
स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर ये पुरस्कार दिया जाता है। उनकी पांचवी पुण्यतिथि के बाद से हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: आतंकवाद की फसल तैयार कर रहा है शोपियां का ये धार्मिक स्कूल, खुफिया एजेंसियों ने शुरू की पड़ताल

अल्फ्रेड नोबेल ने अपने जीवनकाल में विस्फोटक डायनामाइट का आविष्कार किया था। इसके बाद डायनामाइट का इस्तेमाल युद्धों में हुआ, जिससे नोबेल बहुत दुखी हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी वसीहत में नोबेल पुरस्कार की बात लिखी। उन्होंने लिखा था कि उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा एक फंड में रखा जाए, जिसके सालाना ब्याज से लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। पहली बार नोबेल पुरस्कार का वितरण साल 1901 में हुआ था। ये नोबेल की पांचवी पुण्यतिथि का साल था।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें