झारखंड: सरायकेला-खरसावां में पुलिस ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान, चुनाव के लिए भी लोगों को किया जागरूक

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के धुर नक्सल प्रभावित सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने लगातार दो दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया।

Naxal

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के धुर नक्सल (Naxal) प्रभावित सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी एवं वोटिंग के लिए जागरूकता अभियान एक साथ चलाया गया।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के धुर नक्सल (Naxal) प्रभावित सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस द्वारा लगातार दो दिनों तक नक्सल विरोधी एवं वोटिंग के लिए जागरूकता अभियान एक साथ चलाया गया। 16 नवंबर को पुलिस ने खरसावां के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। दूसरे दिन, यानी 17 नवंबर को भी कुचाई में अभियान चलाया गया।

Naxal
झारखंड के धुर नक्सल (Naxal) प्रभावित सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

कुचाई थाना के नक्सल (Naxal) प्रभावित गांव छोटा सेगोई, मुरुबस्सा, बड़ा सेगोई, छोटा बांडी, बड़ा बांडी, चंपद, बिनपुटा, दामोदिरी, जोरसारजम और अरूवा में पुलिस के जवानों द्वारा यह अभियान चलाया गया। इन सभी गांवों में नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर चिपकाया गया तथा सरकार के आत्मसमर्पण नीति का भी प्रचार-प्रसार किया गया। राज्य सरकार के आत्मसमर्पण नीति को कारगर बनाने के लिए भी जिला पुलिस ने पोस्टर लगाकर जानकरी दी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों को घर से बाहार निकल कर वोट देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

नक्सल (Naxal) विरोधी अभियान में पोस्टर लगाने में लोगों ने स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में इलाके के लोगों ने काफी उत्सुकता दिखाई। इन सब में महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। उन्होंने भी पुलिस के इस अभियान में आगे बढ़ कर भागीदारी निभाई। बता दें कि सरायकेला-खरसावां में बड़ा नक्सली (Naxal) हमला हुआ था। इस हमले में दो पुलिस अफसर और तीन जवानों स‍मेत पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

सरायकेला-खरसावां मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट बाजार में 14 जून की शाम लगभग चार बजे नक्सलियों के दस्ते ने दो एएसआइ समेत पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी में 5 पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छह बाइक से आए 10-12 नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। सभी ने मुंह ढंक रखा था। पांचों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

पढ़ें:  दंतेवाड़ा में महिला जवानों ने ध्वस्त किए नक्सलियों के स्मारक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें