झारखंड: लोहरदगा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुडू पुलिस ने PLFI के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

PLFI

गिरफ्तार PLFI उग्रवादियों का नाम भरत बैठा, प्रकाश चौबे, सोनू अंसारी और विकास उरांव है। एसडीपीओ ने बताया कि ये चारों उग्रवादी पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुडू पुलिस ने PLFI के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये चारों उग्रवादी एक ढाबे में खाना खाने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की और इन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने इनके पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 देशी कट्टा, 3.15 की 5 गोली, 2 बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। ये चारों उग्रवादी डाल्टेनगंज में लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिससे घटना होने से बच गई।

गलवान घाटी में शहीद जवानों की बहादुरी को देश हमेशा याद रखेगा- सेना प्रमुख

ये जानकारी SDPO बीएन सिंह ने बुधवार को दी है। गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम भरत बैठा, प्रकाश चौबे, सोनू अंसारी और विकास उरांव है। एसडीपीओ ने बताया कि ये चारों उग्रवादी पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। इसलिए नक्सली संगठन बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों के खिलाफ साजिश रचते रहते हैं। हालांकि जवानों की मुस्तैदी की वजह से नक्सलियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें