Jharkhand: पलामू में नक्सलियों ने भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या की

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है।

Jharkhand

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने भाजपा नेता मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

Jharkhand
घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा।

ग्रामीणों के अनुसार, मोहन गुप्ता को एके 47 से 8-10 गोली मारी गई। मोहन गुप्ता पिपरा प्रखंड के प्रमुख के पति हैं। मोहन कई सालों से नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मोहन गुप्ता देर शाम पिपरा बाजार में थे। इसी दौरान बाइक सवार नक्सलियों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। साल 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था। गौरतलब है कि झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में पहले चरण के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। इस बीच नक्सलियों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

आए दिन नक्सली किसी न किसी हिंसक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले, झारखंड (Jharkhand) के धुर नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। एनएच-75 पर 22 नवंबर की देर शाम नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले में झारखंड पुलिस के एक एएसआइ और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सलियों ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दी है।

नक्सलियों के हमले में शहीद एसआइ का नाम सुकिया उरांव है। वह गुमला जिले घाघरा के रहनेवाले थे। घटना चंदवा थाना से महज चार किलोमीटर की दूरी पर रुकइया मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार, पीसीआर वैन में गश्ती कर रहे सिपाही रुकइया मोड़ पर रुके थे। इसी बीच रात करीब 8 बजे 15-20 नक्सलियों ने वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। नक्सलियों की ओर से 50 से 60 राउंड फायरिंग हुई। करीब आधे घंटे से अधिक वक्त तक मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

पढ़ें: शरद पवार का पावर गेम, एनसीपी की बैठक में शामिल हुए 50 विधायक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें