झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में हाईटेक हो रहे नक्सली, लैपटॉप और प्रिंटर समेत नई टेक्नालॉजी का ले रहे सहारा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली (Naxalites) हाईटेक हो रहे हैं और प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

Jharkhand Police

सांकेतिक तस्वीर

नक्सलियों (Naxalites) का एक दस्ता लैपटॉप और प्रिंटर से लैस है, जिसकी मदद से जनता के बीच नक्सली अपना प्रचार तेजी से कर रहे हैं। कम्युनिकेशन के लिए नक्सली ये बात समझ गए हैं कि टेक्नालॉजी उनकी मदद कर सकती है।

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजी खबर ये मिली है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली हाईटेक हो रहे हैं और प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

नक्सलियों (Naxalites) का एक दस्ता लैपटॉप और प्रिंटर से लैस है, जिसकी मदद से जनता के बीच नक्सली अपना प्रचार तेजी से कर रहे हैं। कम्युनिकेशन के लिए नक्सली ये बात समझ गए हैं कि टेक्नालॉजी उनकी मदद कर सकती है।

अमेरिकी रिसर्च में सामने आई बड़ी बात, कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट्स पर प्रभावी है Covaxin

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव में पिछले दिनों पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद ग्रामीणों से नक्सलियों द्वारा की गई बातचीत का वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो से साफ है कि नक्सली किसी जानकार के जरिए एडिटिंग और बाकी काम करवा रहे हैं।

नक्सलियों का हाईटेक होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। हालांकि नक्सली, नई टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं, इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें