झारखंड: सांसद सुनील महतो की हत्या में आरोपी नक्सलियों पर 1.15 करोड़ का इनाम, जानें मामला

17 नक्सलियों (Naxalites) की सूची में रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और महराज प्रमाणिक का नाम भी है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

17 नक्सलियों (Naxalites) की सूची में रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और महराज प्रमाणिक का नाम भी है। ये सभी मोस्टवांटेड नक्सली हैं। महराज प्रमाणिक पर 10 लाख का इनाम रखा गया है।

जमशेदपुर: नक्सलियों (Naxalites) पर शिकंजा कसने के लिए झारखंड पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस ने सांसद सुनील महतो हत्याकांड में वांटेड नक्सली आकाश पर एक करोड़ और सचिन पर 15 लाख का इनाम रखा है। पुलिस ने कुल 17 मोस्टवांटेड नक्सलियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है।

17 नक्सलियों (Naxalites) की सूची में रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और महराज प्रमाणिक का नाम भी है। ये सभी मोस्टवांटेड नक्सली हैं। महराज प्रमाणिक पर 10 लाख का इनाम रखा गया है।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर एक बार फिर झड़प, 20 चीनी सैनिक घायल, इलाके में तनाव

आकाश और सचिन पर सांसद रहे सुनील महतो की हत्या का आरोप है। सांसद सुनील महतो की 4 मार्च 2007 में घाटशिला के बाघुडिया फुटबाल मैदान में नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसमें सांसद समेत 4 लोग मारे गए थे। इस मामले में CBI भी इन दोनों को तलाश रही है। आकाश बंगाल के पश्चिम मिदनापुर स्थित चंद्रकोना थाने का निवासी है।

वहीं नक्सली महराज प्रमाणिक पर 5 पुलिसकर्मियों की हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें