झारखंड: महिला पुलिस अधिकारी ने ब्लड डोनेट करके बचाई मरीज की जान

गढ़वा की एक महिला पुलिस अधिकारी ने ब्लड डोनेट करके एक महिला की जान बचाई है। मरीज गीता देवी किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं और उन्हें B+ ब्लड की जरूरत थी।

Jharkhand

झारखंड: गढ़वा की एक महिला पुलिस अधिकारी ने ब्लड डोनेट करके एक महिला की जान बचाई है। मरीज गीता देवी किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं और उन्हें B+ ब्लड की जरूरत थी।

ब्लड के लिए नगर परिषद के कर्मचारी बिंदु राम ने ब्लड डोनेशन मोटिवेटर कंचन कुमार साहू से संपर्क किया। जिसके बाद ब्लड मुहैया कराने के लिए पुलिस अधिकारी पिंकी कुमारी से संपर्क साधा गया। इसके बाद पिंकी ने ब्लड डोनेट करके महिला मरीज की जान बचाई।

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारत पर किया ये ट्वीट

पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी साव ने बताया, ‘मैंने कई बार ब्लड डोनेट करने के बारे में सोचा था, लेकिन मौका गढ़वा में मिला। मुझे बहुत खुशी हुई है कि एक महिला जो किडनी की बीमारी से ग्रसित थी, उनकी जिंदगी मेरे ब्लड डोनेट करने से बच पाई। मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वह ब्लड जरूर डोनेट करें। इससे आकस्मिक मृत्यु की दर को कम किया जा सकता है।’

विधायक प्रतिनिधि(स्वास्थ) कंचन कुमार साहू ने बताया, ‘नगरपरिषद कार्यालय कर्मी बिंदु राम ने महिला की ब्लड की जरूरत के बारे में पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी साव से संपर्क किया, जिसके बाद पिंकी ने ब्लड देकर महिला की जान बचाई। जिले में ये पहला मौका है, जब महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी इच्छा से ब्लड डोनेट किया है।’

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें