झारखंड: DGP एमवी राव ने चाईबासा में बढ़ाया जवानों का हौसला, नक्सलियों को दी ये चेतावनी

डीजीपी राव (DGP MV Rao) ने कहा कि उन्हें अपने जवानों पर गर्व है। जवानों की मेहनत की वजह से ही नक्सलियों का तेजी से सफाया हो रहा है।

DGP MV Rao

डीजीपी राव (DGP MV Rao) ने कहा कि उन्हें अपने जवानों पर गर्व है। जवानों की मेहनत की वजह से ही नक्सलियों का तेजी से सफाया हो रहा है। हालांकि अभी नक्सलियों के खिलाफ पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है, इसलिए हमें मेहनत करनी है और जंगलों में छिपे नक्सलियों को जेल में डालना है।

चाईबासा: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस बीच झारखंड के डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने चाईबासा पहुंचकर पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी का भव्य स्वागत किया।

डीजीपी राव (DGP MV Rao) ने कहा कि उन्हें अपने जवानों पर गर्व है। जवानों की मेहनत की वजह से ही नक्सलियों का तेजी से सफाया हो रहा है। हालांकि अभी नक्सलियों के खिलाफ पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है, इसलिए हमें मेहनत करनी है और जंगलों में छिपे नक्सलियों को जेल में डालना है। इसके लिए रणनीति के तहत काम करना होगा। डीजीपी राव ने एक मीटिंग कर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।

डीजीपी ने कहा कि विधि व्यवस्था और कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहें वह किसी भी संगठन से जुड़ा हो। इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन जिलों में नक्सलवादी नेता छिपे हुए हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों की विशेष टीम उन क्षेत्रों में एक योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, इसका परिणाम भी सामने आ रहा है। झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे पूरी तरह निभाने में सक्षम हैं। डीजीपी ने साफ किया कि नक्सली या तो सरेंडर करें या मरने के लिए तैयार रहें।

यूपी: कासगंज में सनसनीखेज वारदात, शराब माफिया ने की सिपाही की हत्या; पुलिस ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया

झारखंड में पुलिस कार्रवाई का असर भी दिखा है। कई नक्सली सरेंडर करने का मन बना रहे हैं, इसका जल्द ही परिणाम सामने होगा।

डीजीपी ने कहा कि नक्सलवाद एक अभिशाप है, जो मानव समाज के लिए घातक है। यह किसी भी सूरत में सामाजिक जीवन में स्वीकार नहीं हो सकता क्योंकि नक्सलवाद आमानवीय स्वरूप है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों चाईबासा में सर्च अभियान पर निकले पुलिस के जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की थी, जिसमें बड़ी सफलता मिली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, चाईबासा में कई बड़े नक्सलियों का जमावड़ा है, जिसके लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें