झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, PLFI का एरिया कमांडर सैमुएल कांडुलना गिरफ्तार

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। झारखंड पुलिस को मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

Naxalites

झारखंड सरकार ने इस नक्सली (Naxalites)  पर 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का इनामी नक्सली क्षेत्र में घूम रहा है।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites)  के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। झारखंड पुलिस को मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। खूंटी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 2 लाख के इनामी नक्सली सैमुअल कांडुलना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये वही कुख्यात नक्सली और पीएलएफआई का एरिया कमांडर है, जो खूंटी और आसपास के जिलों में आतंक का दूसरा नाम बन चुका था। इस नक्सली ने पुलिस को कई मौकों पर चुनौती दी है। 

जम्मू कश्मीर: रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था एक पाकिस्तानी, BSF ने किया ढेर

झारखंड सरकार ने इस नक्सली (Naxalites)  पर 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का इनामी नक्सली क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे तोरपा से गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी पिस्तौल, 2 जिंदा गोली और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सैमुएल को लोग सामू के नाम से भी जानते हैं। वह मूल रूप से झारखंड के चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के केडके गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके खिलाफ चाईबासा, सिमडेगा, जलडेगा, बानो सहित कई थानों में मामला दर्ज है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें