नक्सलियों (Naxalites) ने इसे जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। हालांकि जवानों की मुस्तैदी की वजह से नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के अमौना सीकीद जंगल का है। यहां पुलिस ने 15 किलो का एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया है।
इस बम को मंगलवार सुबह बरामद किया गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया।
Coronavirus: बीते 24 घंटे में देश में आए 2,67,334 नए मामले, दिल्ली में लगातार घट रहे केस
मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 190 बटालियन और जिला पुलिस के जवान नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान जंगल में उन्हें ये केन बम मिला। नक्सलियों ने इसे जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था।
हालांकि जवानों की मुस्तैदी की वजह से नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। जवानों ने उनके नापाक इरादों को नाकामयाब कर दिया।
एएसपी निगम प्रसाद ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बम को 15 किलो के केन में बनाया गया था। इसे झारखंड जगुवार के बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App