फाइल फोटो।
साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को ‘नौसेना दिवस’ (Indian Navy Day) मनाया जाता है।
Indian Navy Day 2020: आज ‘भारतीय नौसेना दिवस’ (Indian Navy Day) है। हर साल चार दिसंबर को ‘नौसेना दिवस’ मनाया जाता है। इस मौके पर ट्वीट कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के जवानों को ‘नौसेना दिवस’ की बधाई दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘नौसेना दिवस’ (Indian Navy Day) के अवसर पर नौसैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र उन पर गर्व करता है।
On Navy Day, my greetings to our Navy personnel, veterans and their families.
Nation is proud of your commitment in protecting our maritime frontiers, securing our trade routes, and providing assistance in times of civil emergencies.
May you ever rule the waters.
Jai Hind! 🇮🇳— President of India (@rashtrapatibhvn) December 4, 2020
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर हमारे नौसैन्यकर्मियों, पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की आपकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र को आप पर गर्व है। जल पर सदैव आपका प्रभुत्व रहे। जय हिंद!”
COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 36,594 नए केस, दिल्ली में 82 मरीजों की मौत
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।”
Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जवानों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “शं नो वरुण: यानी जल के देवता हमारे लिए शुभ हों। नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय हिन्द!”
शं नो वरुण:
“जल के देवता हमारे लिए शुभ हों”#नौसेना_दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन!
कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है।जय हिन्द! pic.twitter.com/mHIYFeYmkr
— Vice President of India (@VPSecretariat) December 4, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘नौसेना दिवस’ पर बधाई देते हुए कहा, “भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे है। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।”
On the occasion of #indiannavyday2020 my greetings and best wishes to all personnel of this outstanding force. The @indiannavy is at the forefront of keeping our seas safe by ensuring maritime security. I salute their valour, courage and professionalism. pic.twitter.com/2iJzAWSnAH
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 4, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने नौसेना को बधाई देते हुए कहा, “नौसेना दिवस पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारी दुर्जेय नीली जल सेना पर गर्व है।”
On Navy Day, I extend my warm greetings to all our courageous personnel of the Indian Navy and their families.
India is proud of our formidable blue water force for their unwavering commitment in protecting our marine borders and serving the nation during calamities. pic.twitter.com/dnTLvqsgWE
— Amit Shah (@AmitShah) December 4, 2020
बता दें कि साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को ‘नौसेना दिवस’ (Indian Navy Day) मनाया जाता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App