छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों ने तोड़े 5 नक्सली स्मारक

जवानों ने दंतेवाड़ा में 2 और बीजापुर में 3 नक्सली (Naxalites) स्मारकों को ध्वस्त किया है। दोनों जिलों के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।

Naxalites

फाइल फोटो

इन स्मारकों में एक स्मारक 8 लाख की इनामी महिला नक्सली (Naxalites) का भी था। पुलिस का कहना है कि अब यहां कोई नक्सली स्मारक नहीं बचा है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर और दंतेवाड़ा में रविवार को DRG के जवानों ने 5 नक्सली स्मारक तोड़े हैं।

इन स्मारकों में एक स्मारक 8 लाख की इनामी महिला नक्सली (Naxalites) का भी था। पुलिस का कहना है कि अब यहां कोई नक्सली स्मारक नहीं बचा है।

जवानों ने दंतेवाड़ा में 2 और बीजापुर में 3 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया है। दोनों जिलों के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 3,66,161 नए केस, दिल्ली में 273 मरीजों की मौत

दरअसल दंतेवाड़ा में DRG के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बुरगुम गांव में नक्सलियों ने स्मारक बनाया है। इसके बाद जवानों ने दोनों स्मारकों को तोड़ दिया। ये स्मारक इनामी महिला नक्सली विज्जे और अनिल के थे, जिन्हें जवानों ने मुठभेड़ में ढेर किया था।

बता दें कि नक्सली, बड़े नक्सलियों की याद में उनके स्मारकों को गांव में बनाते हैं। लेकिन पुलिस लगातार अंदरूनी इलाकों में पहुंच रही है और नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें