बिहार: प्रदेश में जारी है एंटी-नक्सल ऑपरेशन, जमुई से महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार

जमुई जिले के चन्द्रमंडीह थानाक्षेत्र के सपहा जंगल मे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने एक महिला नक्सली कमांडर (Woman Naxali Commander) को गिरफ्तार किया।

Women Naxali

सांकेतिक तस्वीर।

बिहार (Bihar) के जमुई जिले में पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के चन्द्रमंडीह थानाक्षेत्र के सपहा जंगल मे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने एक महिला नक्सली कमांडर (Woman Naxali Commander) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला नक्सली (Woman Naxali) का नाम उर्फ मैना उर्फ झुमरी देवी है।

पुलिस गिरफ्तार नक्सली (Naxali) ममता हांसदा उर्फ झुमरी से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रह है कि इस महिला नक्सली (Woman Naxali) के खिलाफ जमुई में लगभग 10 मामले दर्ज हैं। इसके साथ लखीसराय और मुंगेर में भी नक्सली वारदातों के मामले दर्ज हैं।

कोरोना के कहर से जल्द मिलेगी मुक्ति! रूस ने किया दुनिया की पहली वैक्सीन का सफल मानव परीक्षण

पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेगनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि जमुई के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बांद्रा, सतपोखर, सिजुआ, हरला, बरतांड के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में नक्सल ऑपरेशन सेल, और जिला पुलिस के जवान भी शामिल थे।

इस अभियान के दौरान हरला गांव से महिला नक्सली कमांडर (Woman Naxali Commnader) ममता हांसदा को को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि राज्य में नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सरकार, प्रशासन और पुलिस नक्सलियों की जड़ खोदने में लगी है। नक्सलियों की धर-पकड़ की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें