बिहार: नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, कई वारदातों में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

ये नक्सली (Naxalites) जमुई-गिरिडीह सीमा क्षेत्र में हुई नक्सली घटना में शामिल रहा है। वह काफी समय से पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था।

Naxalites

ये नक्सली (Naxalites) जमुई-गिरिडीह सीमा क्षेत्र में हुई नक्सली घटना में शामिल रहा है। वह काफी समय से पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था। 

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि जमुई के चकाई के बरमोरिया से एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। इस नक्सली की पहचान दासो मुर्मू के रूप में हुई है।

पुलिस और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट कार्रवाई में इस नक्सली (Naxalites) को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दासो मुर्मू नक्सलियों के बड़े नेता सिद्धू कोड़ा के दस्ते का मुख्य सहयोगी है।

Coronavirus: भारत में घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस

ये नक्सली जमुई-गिरिडीह सीमा क्षेत्र में हुई नक्सली घटना में शामिल रहा है। वह काफी समय से पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था।

पुलिस ने रविवार को उसे घर से ही गिरफ्तार किया। दरअसल सूत्रों से ये जानकारी मिली थी कि दासो अपने 2 साथी नक्सलियों के साथ घर में ही छिपा है।

हालांकि जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक 2 नक्सली मौके से जा चुके थे। लेकिन पुलिस ने दासो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली दासो मुर्मू चौकीदार हत्याकांड मामले में भी आरोपी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें