दिल्ली: पंचतत्व में विलीन हुए राज्यसभा सांसद अमर सिंह, बेटियों ने दी मुखाग्नि

राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का 1 अगस्त को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Amar Singh

फाइल फोटो।

अमर सिंह ( Amar Singh) ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वो ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य रहे और एक समय कलकत्ता जिला कांग्रेस से भी जुड़े थे।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के छतरपुर में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बता दें कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का 1 अगस्त को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह पिछले लगभग 6 महीने से सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान अमर सिंह ने शनिवार की दोपहर अपनी आखिरी सांस ली थी।

ये भी पढ़ें- मैथिलीशरण गुप्त जयंती विशेष: ‘वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं’

अमर सिंह ( Amar Singh) ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वो ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य रहे और एक समय कलकत्ता जिला कांग्रेस से भी जुड़े थे।

साल 1996 के आसपास वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वे जल्दी ही पार्टी के महासचिव बना दिए गए। पार्टी में उनका रुतबा बढ़ता गया। कहा जाता था कि मुलायम कोई भी काम बगैर उनके पूछे नहीं करते।

एक दौर में अमर सिंह (Amar Singh) पर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियां थीं। नेटवर्किंग से लेकर तमाम अहम जिम्मेदारियों का दारोमदार उनके कंधों पर था। 90 के दशक के आखिर में अमर सिंह को उत्तर प्रदेश में शुगर लॉबी का असरदार आदमी माना जाता था। इसी सिलसिले में उनकी तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम से करीबी बढ़ी थी.

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें