आजमगढ़ के अबू सलेम को दाऊद ने मायानगरी से रंगदारी वसूलने का काम दिया था, फिल्म अभिनेत्री से रहे अफेयर के चर्चे

अंडरवर्ल्ड डॉन कैसे बना अबू सलेम? अबू सलेम (Abu Salem) का डॉन बन जाना किसी फिल्मी स्टोरी की तरह है। 1993 के मुंबई बम धमाकों में सलेम का बड़ा हाथ था। इस धमाके में लगभग 250 लोग मारे गए थे और 700 से भी अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

अबू सलेम फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी

अबू सलेम फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी (Monica Bedi) को साथ ले विदेश फरार हो गया था। 20 सितंबर, 2002 को इंटरपोल की मदद से पुर्तगाल में उसे मोनिका बेदी के साथ गिरफ्तार किया गया था (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बे का रहने वाले अबू सलेम (Abu Salem) का डॉन बन जाना किसी फिल्मी स्टोरी की तरह है। जब अबू सलेम डॉन बन गया तब वो इसी आजमगढ़ जिले से लड़कों को मुंबई बुलाता और फिर उनसे हत्या, रंगदारी जैसे अपराध करताा था। अबू सलेम के पिता अब्दुल कयूम पेशे से वकील थें और अबू उनका दूसरा बेटा है।

अबू सलेम ने अपने कस्बे को बना दिया हाईटेक: अबू सलेम (Abu Salem) के बड़े भाई अबू हाकिम अपने परिवार के साथ सरायमीर में ही रहते हैं। तीसरे नंबर का अबू जैश और छोटा एजाज लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। कहा जाता है कि अबू सलेम ने अपने कस्बे को हाईटेक बना दिया। आज भी वहां वे सभी विदेशी सामान मिलते हैं, जो अन्य किसी बड़े शहर में नहीं मिल पाएंगे।

70 सालों से विश्व शांति के लिए तैनात हैं इंडियन आर्मी के जवान, जानिए किन विपरित परिस्थितियों में निभाते हैं फर्ज?

संजय दत्त को हथियार सप्लाई करने के लगे आरोप: साल 1991 में दाऊद इब्राहिम कास्कर (Dawood Ibrahim) से अबू सलेम (Abu Salem) की मुलाकात मुंबई में हुई। इस मुलाकात में दाऊद ने अबू सलेम को मायानगरी से रंगदारी वसूलने का बड़ा काम दिया और तब ही से अबू सलेम दाऊद का शागिर्द बन बैठा। स्मगलिंग, रंगदारी समेत कई अपराध अबू सलेम ने अपने गुर्गों से कराए। सलेम पर आरोप लगे कि उसने 1992 में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को भी हथियार सप्लाई किए थे।

मुंबई बम धमाके के बाद सलेम आया सुर्खयों में: 1993 के मुंबई बम धमाकों में सलेम का बड़ा हाथ था। इस धमाके में लगभग 250 लोग मारे गए थे और 700 से भी अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस धमाके से 27 करोड़ की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था। साल 1997 में टी-सीरिज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की हत्या के बाद जब शूटरों को पकड़ा गया तब भी अबू सलेम (Abu Salem) का नाम मीडिया की सुर्खियों में आया था।

बेगानी सरहदों की हिफाजत करते हैं ये जवान, कहलाते हैं ‘विश्व शांति दूत’

दाऊद को हो गया था शक: दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) एंड कंपनी से खटपट होने के बाद सलेम अमेरिका और यूरोप में घूमते रहे। उस दौरान दाऊद को शक हुआ कि सलेम ने छोटा राजन से हाथ मिला लिया है। सितंबर 2000 की बात है जब दाऊद ने बैंकॉक में रह रहे छोटा राजन पर हमला करवाया था, लेकिन वो उसे मारने में नाकाम रहा। इसके बाद दाऊद ने सलेम पर भी अपनी निगाहें जमा ली।

अभिनेत्री मोनिका बेदी के प्यार में था पागल: अबू सलेम की पहली शादी समीरा जुमानी से हुई थी। इससे दो बच्चे होने के बाद अबू सलेम (Abu Salem) का तलाक हो गया। इस समय समीरा अमेरिका के जॉर्जिया में रह रही हैं। बाद में मोनिका को देखने के साथ ही अबू सलेम उस पर फिदा हो गया। फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी (Monica Bedi) के प्यार में पागल सलेम उसे साथ ले विदेश फरार हो गया था। 20 सितंबर, 2002 को इंटरपोल की मदद से पुर्तगाल में उसे मोनिका बेदी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें